Explore

Search

March 26, 2025 2:36 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

होली और रंग पंचमी के त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बड़नगर थाने पर बैठक आयोजित थाना प्रभारी एसडीओपी और एसडीएम ने ली बैठक त्योहारों पर शासन के निर्देशों का पालन करें आमजन अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई

बड़नगर सेंट अगस्टीन स्कूल मामले में नया मोड़ गणतंत्र दिवस तिरंगा नहीं फहराने के मामले में बीइओ के बयान पर युवाओ ने फिर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी, 151 में दो दिन जेल भेज कर प्रशासन ने मामले से पल्ला झाड़ लिया था

तहसीलदारों की हड़ताल जारी: मंत्री और पीएस से बातचीत के बाद भी नहीं निकला हल, अब बैठक में होगा फैसला

अर्पित नागर -भोपाल मध्य प्रदेश में तहसीलदार और नायाब तहसीलदारों की हड़ताल जारी है। मंत्री और पीएस से हुई बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकला। आज शाम को फिर मध्यप्रदेश राजस्व कर्मचारी संघ की बैठक होगी। जिसके बाद हड़ताल जारी करने को लेकर फैसला होगा।
बता दें कि जबलपुर में तहसीलदार पर केस दर्ज करने के विरोध में बीते तीन दिन से हड़ताल जारी है। तहसीलदारों के लामबंद होने की वजह से कई विभागों के काम प्रभावित हो गए हैं।नामांतरण, बंटवारा और नक्शा जैसे कई काम पर असर पड़ा है। हड़ताल में प्रदेशभर के 1400 से अधिक तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एसएलआर शामिल हैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी संघ का भी चुनावहोना है। ऐसे में नई कार्यकारिणी हड़ताल को लेकर फैसला लेगी।

इसलिए हड़ताल पर गए तहसीलदार

जबलपुर के तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे ने 8 अगस्त 2023 को एक वसीयत के आधार पर नामांतरण का आदेश दिया था, जिसे 9 सितंबर 2023 को SDM ने निरस्त कर दिया। इसके बाद 12 सितंबर को बिना किसी विभागीय अनुमति के FIR दर्ज कर तहसीलदार की गिरफ्तारी कर ली गई। इसी का विरोध किया जा रहा है। मध्य प्रदेश राजस्व कर्मचारी संघ ने तहसीलदारों के लिए न्यायिक संरक्षण की मांग की है। संघ का कहना है कि यह काम में हस्तक्षेप है, ये सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन है।

Mp Bulletin
Author: Mp Bulletin

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy