Explore

Search

February 12, 2026 6:09 pm

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

बडनगर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही इंगोरिया क्षेत्र के प्रशासन की आंख में धूल झोंकने वाले सबसे बड़े शराब तस्कर राहुल पिता लाल सिंह धरन खेड़ी पर 34 (2) का प्रकरण दर्ज 425000 कीमत की शराब का बड़ा जखीरा पुलिस ने पकड़ा एक कार जप्त आबकारी पुलिस को देखकर आरोपी फरार हुआ राहुल ने दो अलग-अलग स्थान कार और जर्जर स्कूल की बिल्डिंग में छुपा रखी थी शराब कई शराब तस्करों से जुड़े राहुल के तार

तहसीलदारों की हड़ताल जारी: मंत्री और पीएस से बातचीत के बाद भी नहीं निकला हल, अब बैठक में होगा फैसला

अर्पित नागर -भोपाल मध्य प्रदेश में तहसीलदार और नायाब तहसीलदारों की हड़ताल जारी है। मंत्री और पीएस से हुई बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकला। आज शाम को फिर मध्यप्रदेश राजस्व कर्मचारी संघ की बैठक होगी। जिसके बाद हड़ताल जारी करने को लेकर फैसला होगा।
बता दें कि जबलपुर में तहसीलदार पर केस दर्ज करने के विरोध में बीते तीन दिन से हड़ताल जारी है। तहसीलदारों के लामबंद होने की वजह से कई विभागों के काम प्रभावित हो गए हैं।नामांतरण, बंटवारा और नक्शा जैसे कई काम पर असर पड़ा है। हड़ताल में प्रदेशभर के 1400 से अधिक तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एसएलआर शामिल हैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी संघ का भी चुनावहोना है। ऐसे में नई कार्यकारिणी हड़ताल को लेकर फैसला लेगी।

इसलिए हड़ताल पर गए तहसीलदार

जबलपुर के तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे ने 8 अगस्त 2023 को एक वसीयत के आधार पर नामांतरण का आदेश दिया था, जिसे 9 सितंबर 2023 को SDM ने निरस्त कर दिया। इसके बाद 12 सितंबर को बिना किसी विभागीय अनुमति के FIR दर्ज कर तहसीलदार की गिरफ्तारी कर ली गई। इसी का विरोध किया जा रहा है। मध्य प्रदेश राजस्व कर्मचारी संघ ने तहसीलदारों के लिए न्यायिक संरक्षण की मांग की है। संघ का कहना है कि यह काम में हस्तक्षेप है, ये सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन है।

Mp Bulletin
Author: Mp Bulletin

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy