ग्राहक इस छूट का लाभ उठाने के लिए सर्विस पॉइंट पर प्रोमो कोड FESTIVAL60 का उपयोग कर सकते हैं या dhl.com पर जा सकते हैं
त्यौहारी ऑफर 14 नवंबर, 2026 तक मान्य है
ग्राहक डीएचएल गोग्रीन प्लस सेवा के माध्यम से भी शिपमेंट भेजने का विकल्प चुन सकते हैं, जो उनके शिपमेंट से जुड़े ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने में सहायक है
इंदौर/जयपुर, अक्टूबर, 2026: दुनिया की अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय एक्सप्रेस सेवा प्रदाता कंपनी डीएचएल एक्सप्रेस पूरे भारत में अपने ग्राहकों के लिए विशेष त्यौहारी छूट के साथ दिवाली का उत्सव मना रही है। सीमित अवधि के लिए उपलब्ध यह ऑफर 14 नवंबर, 2026 तक मान्य है। इसके तहत ग्राहकों को अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू शिपमेंट पर 60% तक की छूट मिलेगी। जो ग्राहक भारत और दुनिया भर में अपने परिवारजनों और प्रियजनों को उपहार, मिठाइयाँ और त्यौहार की शुभकामनाएँ भेजना चाहते हैं, वे डीएचएल की वेबसाइट (dhl.com) पर या डीएचएल सर्विस पॉइंट पर प्रोमोशन कोड FESTIVAL60 का उपयोग कर सकते हैं।
ग्राहक डीएचएल गोग्रीन प्लस सेवा का विकल्प भी चुन सकते हैं। यह सेवा सतत विमानन ईंधन (एसएएफ) के उपयोग के माध्यम से उनके शिपमेंट से जुड़े ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने में सहायक है। ‘बुक एंड क्लेम’ तंत्र के माध्यम से एसएएफ के पर्यावरणीय लाभों को इसमें भाग लेने वाले शिपमेंट के लिए आवंटित किया जाता है।
डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट- सेल्स एंड मार्केटिंग, संदीप जुनेजा ने कहा, “दिवाली उन लोगों के साथ खुशियाँ मनाने का त्यौहार है, जो हमारे लिए मायने रखते हैं, भले ही वे हमसे कितनी ही दूर क्यों न हों। डीएचएल एक्सप्रेस में हम आपके किसी खास उपहार को दुनिया में कहीं भी आपके प्रियजनों के दरवाजे तक पहुँचाकर इन रिश्तों को जोड़ने में मदद करते हैं। अपने इस त्यौहारी ऑफर के माध्यम से हम आशा करते हैं कि हमारे ग्राहकों के लिए भारत और दुनिया भर में अपने परिवारजनों और प्रियजनों के साथ दिवाली की खुशियाँ साझा करना थोड़ा और आसान होगा।”
डीएचएल का व्यापक वैश्विक नेटवर्क 220 से अधिक देशों और क्षेत्रों में फैला हुआ है। इसके माध्यम से ग्राहक अपने शिपमेंट की शुरुआत से लेकर अंत तक की स्थिति देख सकते हैं। साथ ही, उन्हें एसएमएस और ईमेल के जरिए समय-समय पर अपडेट मिलते रहते हैं, जिससे डिलीवरी का अनुभव सुगम और परेशानी-मुक्त बनता है। इस ऑफर के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ग्राहक डीएचएल एक्सप्रेस के टोल-फ्री नंबर 1800 30 345 पर कॉल कर सकते हैं, dhl.comपर जा सकते हैं या माईडीएचएल+ के माध्यम से अपने शिपमेंट का मूल्य जानकर बुकिंग कर सकते हैं। निकटतम डीएचएल सर्विस पॉइंट का पता लगाने के लिए ग्राहक डीएचएल सर्विस पॉइंट लोकेटर पर जा सकते हैं या गूगल पर “डीएचएल नियर मी” (DHL Near Me) सर्च कर सकते हैं।


