Explore

Search

January 20, 2026 9:21 pm

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

बडनगर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही इंगोरिया क्षेत्र के प्रशासन की आंख में धूल झोंकने वाले सबसे बड़े शराब तस्कर राहुल पिता लाल सिंह धरन खेड़ी पर 34 (2) का प्रकरण दर्ज 425000 कीमत की शराब का बड़ा जखीरा पुलिस ने पकड़ा एक कार जप्त आबकारी पुलिस को देखकर आरोपी फरार हुआ राहुल ने दो अलग-अलग स्थान कार और जर्जर स्कूल की बिल्डिंग में छुपा रखी थी शराब कई शराब तस्करों से जुड़े राहुल के तार

श्री गौतम अदाणी ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की दिव्य रथयात्रा के दर्शन के अनुभव के बारे में बात करते हुए एक्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से कहा:

श्री गौतम अदाणी ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की दिव्य रथयात्रा के दर्शन के अनुभव के बारे में बात करते हुए एक्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से कहा:

महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की दिव्य रथयात्रा के दर्शन का सौभाग्य पाकर धन्य हुआ।

भक्तों के बीच साक्षात भगवान को देखना, विनम्रता, सरलता और करुणा की पराकाष्ठा का अनुभव है।

यह रथ यात्रा आस्था, सेवा और एकता का विराट स्वरूप है, जो मन, बुद्धि और आत्मा, तीनों को आनंदित कर देती है।

पुरी की इस पवित्र भूमि पर, लाखों भक्तों के साथ इस अद्भुत अनुभव का साक्षी बनना, सदैव मेरे जीवन की अनमोल स्मृतियों में शामिल रहेगा।

मैं प्रदेश सरकार, पुरी प्रशासन और उन हजारों सेवा-समर्पित कर्मियों को हृदय से धन्यवाद देता हूँ, जिनके समर्पण और अनुशासन से यह आयोजन इतनी श्रद्धा और भव्यता से संपन्न हो रहा है।

महाप्रभु की कृपा पावन राज्य ओडिशा समेत, भारत और भारतवासियों पर सदा बनी रहे।

जय जगन्नाथ!

Mp Bulletin
Author: Mp Bulletin

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy