Explore

Search

January 30, 2026 9:18 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

बडनगर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही इंगोरिया क्षेत्र के प्रशासन की आंख में धूल झोंकने वाले सबसे बड़े शराब तस्कर राहुल पिता लाल सिंह धरन खेड़ी पर 34 (2) का प्रकरण दर्ज 425000 कीमत की शराब का बड़ा जखीरा पुलिस ने पकड़ा एक कार जप्त आबकारी पुलिस को देखकर आरोपी फरार हुआ राहुल ने दो अलग-अलग स्थान कार और जर्जर स्कूल की बिल्डिंग में छुपा रखी थी शराब कई शराब तस्करों से जुड़े राहुल के तार

मध्य प्रदेश के धार और बड़वानी जिलें की महिलाएँ पा रही हैं पढ़ाई और सपनों का दूसरा अवसर; एजुकेट गर्ल्स का ‘प्रगति कार्यक्रम’ बनी नई उम्मीद

मध्य प्रदेश के धार और बड़वानी जिलें की महिलाएँ पा रही हैं पढ़ाई और सपनों का दूसरा अवसर; एजुकेट गर्ल्स का ‘प्रगति कार्यक्रम’ बनी नई उम्मीद
इंदौर, अक्टूबर 2025: मध्य प्रदेश के धार, बड़वानी, उज्जैन और खरगौन जिलों में एजुकेट गर्ल्स संस्था अपने प्रगति कार्यक्रम और ओपन स्कूल के जरिए किशोरियों और महिलाओं को माध्यमिक शिक्षा पूरी करने का दूसरा अवसर प्रदान कर रही है। यह पहल उन महिलाओं और लड़कियों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है, जिनकी पढ़ाई कम उम्र में शादी, बच्चों की जिम्मेदारियाँ, आर्थिक तंगी या स्कूलों की दूरी जैसी चुनौतियों के कारण अधूरी रह गई थी।
अब तक प्रदेश में 4,000 से अधिक महिलाओं और किशोरियों की पहचान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
इस वर्ष संस्था के कार्मिक गाँव-गाँव जाकर नामांकन अभियान चला रहे हैं, समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और यह भी समझा रहे हैं कि ऑनलाइन आवेदन किस तरह भरा जा सकता है।
इस वर्ष दोनों जिलों में 244 शिक्षण कैम्प संचालित किए जा रहे हैं, जहाँ स्थानीय प्रेरक महिलाएँ उन्हें व्यक्तिगत मार्गदर्शन, सहयोग और आत्मविश्वास दे रही हैं। इन प्रयासों से न सिर्फ महिलाएँ अपने अधूरे सपनों को पूरा कर रही हैं, बल्कि अपने परिवारों और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं।
एजुकेट गर्ल्स के स्टेट ऑपरेशन्स लीड रंजीत नाथ ने कहा, “धार, बड़वानी, उज्जैन और खरगौन में 10वीं कक्षा में किशोरियों और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि समाज अब महिलाओं की शिक्षा के महत्व को समझ रहा है। महिलाएँ स्वयं आगे बढ़ना चाहती हैं, उन्हें बस सही मार्गदर्शन और सहयोग की आवश्यकता है। हमारा लक्ष्य है कि हर महिला और किशोरी शिक्षा से सशक्त बने और अपने सपनों को पूरा कर सके।”
संस्था का उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश की प्रत्येक महिला और किशोरी को माध्यमिक शिक्षा पूरी करने का अवसर मिले। इसी दिशा में समाज के सभी वर्गों से अपील है कि इस अभियान से जुड़ें और जिन महिलाओं या किशोरियों को 10वीं कक्षा पूरी करने की इच्छा है, वे इस लिंक पर जाकर नामांकन कराएँ: https://www.educategirlspragtimp.ngo/

Mp Bulletin
Author: Mp Bulletin

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy