Explore

Search

November 1, 2025 12:49 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

गणतंत्र दिवस पर पीआर 24×7 ने दोहराई राष्ट्र सेवा की प्रतिबद्धता

*गणतंत्र दिवस पर पीआर 24×7 ने दोहराई राष्ट्र सेवा की प्रतिबद्धता*

इंदौर, 27 जनवरी, 2025: गणतंत्र दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे देश के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने और निभाने का संकल्प लेने का अवसर है। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसने दुनिया को यह संदेश दिया कि लोकतंत्र और समानता के सिद्धांतों पर चलकर एक राष्ट्र अपने सपनों को साकार कर सकता है। यह दिन हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाने के साथ-साथ देश की प्रगति और समृद्धि में हमारे योगदान को प्रेरित करता है। इसी भावना के साथ, इंदौर स्थित देश की जानी-मानी पीआर संस्था पीआर 24×7 ने 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया।

पीआर 24×7 केवल एक अग्रणी पीआर संस्था ही नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गहराई से समझती है। इसके संस्थापक अतुल मलिकराम सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में से तीन प्रमुख लक्ष्यों,गरीबी उन्मूलन, भूखमरी समाप्त करना और शिक्षा में सुधार में अपना योगदान दे रहे हैं। संस्था का हर सदस्य उनके सानिध्य में समाज के वंचित वर्गों की समस्याओं को हल करने और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए अपनी ओर से प्रयास कर रहा है। आखिर छोटे-छोटे कदमों और हर किसी की भागीदारी से ही बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। श्री मालिकराम का यह दृष्टिकोण न केवल संस्था को उद्योग जगत में अलग पहचान देता है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी प्रेरणा का स्रोत है।

*गणतंत्र दिवस के विशेष अवसर पर संस्था के संस्थापक अतुल मलिकराम ने कहा*, “गणतंत्र दिवस केवल तिरंगे को सलामी देने का दिन नहीं है, बल्कि यह आत्मचिंतन का अवसर भी है,क्या हम अपने देश और समाज के लिए सही भूमिका निभा रहे हैं? इसलिए ही मैंने निर्णय लिया है कि अब मैं संस्था की जिम्मेदारियों से मुक्त होकर समाज कल्याण के लिए समर्पित रहूँगा।”

हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान में बताए गए मूलभूत अधिकारों का न केवल लाभ उठाए, बल्कि अपने मूलभूत कर्तव्यों का भी पालन करे। यह हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे आदर्शों को अपनाने और अपने कार्यों के माध्यम से इन्हें मजबूत करने का अवसर देता है। इस अवसर पर संविधान निर्माताओं, स्वतंत्रता सेनानियों और देश के सैनिकों, किसानों, वैज्ञानिकों सहित हर उस व्यक्ति को सलाम किया गया, जो अपने कार्यों के माध्यम से देश की सेवा कर रहे हैं। पीआर 24×7 ने इस दिन को एकजुटता, प्रेरणा और राष्ट्र निर्माण के प्रति नई ऊर्जा के साथ मनाकर समाज और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Mp Bulletin
Author: Mp Bulletin

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy