Explore

Search

September 14, 2026 11:59 pm

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

बडनगर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही इंगोरिया क्षेत्र के प्रशासन की आंख में धूल झोंकने वाले सबसे बड़े शराब तस्कर राहुल पिता लाल सिंह धरन खेड़ी पर 34 (2) का प्रकरण दर्ज 425000 कीमत की शराब का बड़ा जखीरा पुलिस ने पकड़ा एक कार जप्त आबकारी पुलिस को देखकर आरोपी फरार हुआ राहुल ने दो अलग-अलग स्थान कार और जर्जर स्कूल की बिल्डिंग में छुपा रखी थी शराब कई शराब तस्करों से जुड़े राहुल के तार

NHAI के सदस्य (परियोजना) श्री विपिनेश शर्मा ने मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया निरीक्षण

*भोपाल, 12 सितंबर 2026: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के सदस्य (परियोजना) श्री विपिनेश शर्मा ने मध्य प्रदेश के दौरे के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंनेलगभग 140 किमी लंबे उज्जैन–गरोठ कॉरिडोर के तीनों पैकेज तथा इंदौर से खंडवा के बीच निर्माणाधीन 33.4 किमी लंबे तेजाजी नगर–बलवाड़ा परियोजना का दौरा किया।*

*श्री शर्मा ने उज्जैन–गरोठ परियोजना के निर्माणाधीन पैकेज-1 का निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति एवं निर्माण गुणवत्ता की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन RE Wall सहित विभिन्न संरचनात्मक कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित कार्यों में निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसी को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के स्तर पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। साथ ही, कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों, पर्याप्त संसाधनों एवं नियमित निगरानी बनाए रखने पर भी बल दिया।*

श्री शर्मा ने उज्जैन–गरोठ परियोजना के पूर्ण हो चुके दो पैकेजों का भी निरीक्षण किया और हाईवे की स्थिति, यातायात व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने हाईवे को अतिक्रमण-मुक्त बनाए रखने तथा नियमित पेट्रोलिंग एवं निगरानी के माध्यम से सड़क उपयोगकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने हाईवे पर मौजूद अतिक्रमण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र हटाने तथा हाईवे को पूर्णतः अतिक्रमण-मुक्त बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही, नियमित पेट्रोलिंग एवं निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

श्री शर्मा ने उज्जैन–गरोठ परियोजना के पूर्ण हो चुके दो पैकेजों का भी निरीक्षण किया और हाईवे की स्थिति, यातायात व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने हाईवे पर मौजूद अतिक्रमण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए संबंधित अधिकारियों को इसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र हटाने तथा हाईवे को पूर्णतः अतिक्रमण-मुक्त बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह एक एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे है, इसलिए यातायात प्रबंधन एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए निर्धारित मानकों का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान उन्होंने हाईवे पर स्थापित CCTV कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर की जा रही निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निरंतर एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों एवं NHAI एम्बुलेंस की उपलब्धता और संचालन व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सड़क उपयोगकर्ताओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं सदैव तत्पर एवं प्रभावी रखने को कहा। साथ ही, हाईवे पर नियमित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता बताई।

इंदौर से खंडवा के बीच निर्माणाधीन 33.4 किमी लंबे तेजाजी नगर–बलवाड़ा परियोजना के निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्सों एवं निर्माणाधीन टनल का जायजा लिया। उन्होंने टनल निर्माण की प्रगति एवं साइट पर चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना के निर्माण कार्यों में तेजी बनाए रखने के साथ बेहतर समन्वय एवं निरंतर मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना के निर्माण के दौरान निर्धारित तकनीकी प्रक्रियाओं एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए कार्य को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाए।

इस दौरान श्री शर्मा ने परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ प्रगति एवं कार्ययोजना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग, कार्यों के प्रभावी समन्वय तथा परियोजना की नियमित समीक्षा के माध्यम से निर्माण गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया।

Mp Bulletin
Author: Mp Bulletin

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy