Explore

Search

October 30, 2026 4:13 pm

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

बडनगर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही इंगोरिया क्षेत्र के प्रशासन की आंख में धूल झोंकने वाले सबसे बड़े शराब तस्कर राहुल पिता लाल सिंह धरन खेड़ी पर 34 (2) का प्रकरण दर्ज 425000 कीमत की शराब का बड़ा जखीरा पुलिस ने पकड़ा एक कार जप्त आबकारी पुलिस को देखकर आरोपी फरार हुआ राहुल ने दो अलग-अलग स्थान कार और जर्जर स्कूल की बिल्डिंग में छुपा रखी थी शराब कई शराब तस्करों से जुड़े राहुल के तार

स्टार प्लस ने जारी किया समीक्षा जायसवाल और पारस कलनावत की सुपरनैचुरल गाथा ‘अप्सरा’ का पहला लुक

मुंबई, अक्टूबर, 2026: अप्सराओं की सुंदरता पर कई कहानियाँ कही गई हैं। लेकिन, क्या हो जब एक अप्सरा को ऐसी अनमोल शक्ति की रक्षा करनी पड़े, जिसे हासिल करने के लिए बुरी ताकतें किसी भी हद तक जाने को तैयार हों? स्टार प्लस ने अपनी आगामी सुपरनैचुरल फैंटेसी गाथा ‘अप्सरा’ का पहला किरदार लुक जारी किया है। समीक्षा जायसवाल और पारस कलनावत की मुख्य भूमिकाओं वाला यह शो 21 अक्टूबर से रात 10:30 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर शुरू होगा। मुक्ता धोंड द्वारा निर्मित इस शो में अनुष्का मर्चेंडे, अदा खान, अविका गौर, मोना वासु और पूर्वा गोखले भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आएँगी।

ट्रेलर: https://www.instagram.com/reel/DeG9YH2MYN4/?stkn=czZocTF6ZTFuMDN4
समुद्र मंथन से अप्सराओं और अमृत की उत्पत्ति की पौराणिक कथा से प्रेरित यह शो एक नई कल्पना प्रस्तुत करता है। कहानी में अमृत आज भी मौजूद है और उसकी रक्षा की ज़िम्मेदारी अप्सराओं के पास है। अब बुरी ताकतों की नज़र अमृत कलश पर है, जिसे गलत हाथों में जाने से बचाने के लिए उसकी रक्षकों को संघर्ष करना होगा। शो का पहला लुक अप्सरा की शक्तियों की झलक पेश करता है और उस किरदार को लेकर उत्सुकता जगाता है, जिसे इस प्राचीन रहस्य की रक्षा का दायित्व सौंपा गया है।
समीक्षा जायसवाल कहती हैं, “एक ऐसी अप्सरा का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद रोमांचक है, जिसकी पहचान सिर्फ उसकी सुंदरता तक सीमित नहीं है। मैं सुनहरी का किरदार निभा रही हूँ, जिसे बुरी ताकतों से अमृत की रक्षा करने की बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है। साथ ही, उसकी ज़िंदगी में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनसे वह बेहद प्यार करती है और जिन्हें सुरक्षित रखना चाहती है। मुझे सबसे दिलचस्प यही लगता है कि वह अमृत की रक्षा और अपने प्रियजनों की सुरक्षा, इन दोनों ज़िम्मेदारियों को कैसे निभाती है। उसका साहस, उसकी भावनाएँ और उसके फैसले उसकी असली पहचान हैं। उसे भी डर लगता है और अपनों की चिंता होती है, लेकिन फिर भी वह हिम्मत जुटाकर आगे बढ़ती है। यह अप्सरा किसी नायक के आने का इंतज़ार नहीं करती। वह खुद अपनी कहानी की नायक है।”

‘अप्सरा’ 21 अक्टूबर से रात 10:30 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर शुरू होगा।

Mp Bulletin
Author: Mp Bulletin

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy