मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से जुड़े; उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी और पद्मश्री डॉ. आर.वी. रमणी की रही उपस्थिति
*इंदौर,अक्टूबर :* जरूरतमंदों तक गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएँ पहुँचाने और दृष्टिहीनता की रोकथाम के संकल्प के साथ कार्यरत शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया की गोल्डन जुबली के अवसर पर इंदौर स्थित शंकरा आई सेंटर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। संस्था की पाँच दशकों की सेवा, समर्पण और मानवीय प्रतिबद्धता को समर्पित इस आयोजन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से जुड़े। वहीं, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला, इं…


