Explore

Search

October 30, 2026 1:30 pm

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

बडनगर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही इंगोरिया क्षेत्र के प्रशासन की आंख में धूल झोंकने वाले सबसे बड़े शराब तस्कर राहुल पिता लाल सिंह धरन खेड़ी पर 34 (2) का प्रकरण दर्ज 425000 कीमत की शराब का बड़ा जखीरा पुलिस ने पकड़ा एक कार जप्त आबकारी पुलिस को देखकर आरोपी फरार हुआ राहुल ने दो अलग-अलग स्थान कार और जर्जर स्कूल की बिल्डिंग में छुपा रखी थी शराब कई शराब तस्करों से जुड़े राहुल के तार

बंधन बैंक का कुल बिजनेस वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 11% बढ़ा

वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ ₹622 करोड़
कुल लोन बुक सालाना आधार पर 13.1% बढ़कर 1.58 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया
कुल डिपॉजिट सालाना आधार पर 9.2% बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपये हो गए
कुल डिपॉजिट में रिटेल की हिस्सेदारी 73% रही
सीएएसए अनुपात 26.7% पर रहा
इंदौर, अक्टूबर 2026: बंधन बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। बैंक का कुल कारोबार सालाना आधार पर 11% से अधिक बढ़कर 3.3 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। कुल डिपॉजिट में रिटेल की हिस्सेदारी अब लगभग 73% है। वित्त वर्ष 2026-27 में दिखी यह कारोबारी बढ़त बैंक के बढ़े हुए डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, कामकाज में बेहतर दक्षता और उत्कृष्टता के लिए लगातार कोशिशों की वजह से आई है। दूसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 622 करोड़ रुपये रहा।
बैंक अब भारत के 36 में से 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 6,400 से अधिक बैंकिंग आउटलेट्स के माध्यम से लगभग 3.2 करोड़ ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रहा है। बंधन बैंक में 75,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।
वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के दौरान, बैंक के डिपॉजिट बेस में सालाना आधार पर 9% की वृद्धि दर्ज की गई, और कुल डिपॉजिट बुक अब 1.73 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसी अवधि में कुल एडवांस 1.58 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं। चालू खाता और बचत खाता (सीएएसए) अनुपात 26.7% पर है। वित्तीय स्थिरता का अहम पैमाना माना जाने वाला बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) 18.3% के मजबूत स्तर पर है, जो नियामक सीमा से काफी ऊपर है।
बैंक के प्रदर्शन पर बात करते हुए, एमडी और सीईओ पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, “वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में हमारे परिणाम इस बात को दर्शाते हैं कि हमने स्वस्थ व्यावसायिक वृद्धि बनाए रखने, जमा संग्रह में तेजी लाने, ऋण पोर्टफोलियो की गुणवत्ता में सुधार करने, परिसंपत्ति गुणवत्ता को सुरक्षित रखने तथा निरंतर लाभप्रदता बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। पिछले कुछ तिमाहियों के दौरान हमने ऑपरेटिंग प्रॉफिट और पीएटी में लगातार और उल्लेखनीय सुधार हासिल किया है। आगे भी हम अपने रिटेल व्यवसाय को और सशक्त बनाने, ग्राहकों के साथ अपने संबंधों को और गहरा करने तथा सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने पर ध्यान केंद्रित करते रहेंगे।”
बैंक अपने एसेट बेस में विविधता लाने पर काम कर रहा है, और इसमें रिटेल पोर्टफोलियो बढ़ाने पर खास जोर है। कामकाज को ज्यादा कुशल बनाने, उत्पादकता बढ़ाने और ग्राहक अनुभव को और बेहतर करने के लिए डिजिटलीकरण को तेजी से बढ़ाना बैंक की प्राथमिकता बनी हुई है।

Mp Bulletin
Author: Mp Bulletin

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy