Explore

Search

June 25, 2025 4:22 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

ख़बर का असर: इंगोरिया नायब तहसीलदार प्रियंका जैन ने ट्रैक्टर पर बैठ पहुँची खेत खुलवाया किसानों का रास्ता, वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किसान करेगे नायाब तहसीलदार का स्वागत

बडनगर इंगोरिया मालपुरा गांव के किसानों की वर्षों पुरानी पीड़ा का अंत हो गया है। इंगोरिया टप्पा की नायब तहसीलदार प्रियंका जैन ने प्रशासनिक अमले और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर खेत तक जाने वाला वह रास्ता खुलवाया, जिसे गांव के कुछ दबंग लोगों ने अवैध रूप से बंद कर रखा था। यह रास्ता 40 से 50 किसानों की खेती का जीवन-रेखा था।

गौरतलब है कि इस मामले को MP Bulletin ने प्रमुखता से भी उठाया था, जिसके बाद प्रशासन ने भी संज्ञान लिया था लगातार मिल रही ग्रामीणों की शिकायतों के बाद तहसीलदार ने पहले पटवारी और आरआई को मौके पर भेजा और पंचनामा तैयार करवाया। जब अतिक्रमण हटाने की समझाइश पर भी असर नहीं हुआ, तो नायब तहसीलदार स्वयं ट्रैक्टर पर बैठकर खेत तक पहुंचीं और रास्ता खुलवाया।

Mpbulletin की इस खबर का हुआ असर

https://www.instagram.com/reel/DKtis6nzc4f/?igsh=Njd6ajJjbmRnMGZ5

किसानों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि प्रियंका जैन हमारे लिए देवी के रूप में आई हैं। वर्षों से हम अधिकारियों को आवेदन देते आ रहे थे, लेकिन पहली बार किसी ने ज़मीन पर आकर हमारी बात सुनी और समाधान किया।

अब रास्ता खुलने से किसान अपनी भूमि तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

Mp Bulletin
Author: Mp Bulletin

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy