*इंदौर, 16 /02/26:* *ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन (एआईबीसीएफ)* ने संगठन के विस्तार और मीडिया गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए *राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मध्य प्रदेश का मीडिया इंचार्ज* नियुक्त किया है। यह नियुक्ति फेडरेशन के राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से की गई है। फेडरेशन के *अध्यक्ष जस्टिस वी. ईश्वरैया* के अनुमोदन से जारी आदेश में कहा गया है कि डॉ. मलिकराम सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समाज के मुद्दों पर लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव और रणनीतिक सोच से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
इस नियुक्ति पर फेडरेशन के *राष्ट्रीय सचिव डॉ. आर. पी. साहू* ने कहा कि, ” _डॉ. अतुल मलिकराम की मीडिया और जनसंपर्क क्षेत्र में गहरी पकड़ है, जिससे संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर प्रभावी ढंग से समाज तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।”_
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए *डॉ. अतुल मलिकराम* ने कहा कि वे फेडरेशन द्वारा दिए गए इस दायित्व को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। *उन्होंने कहा* कि, _”मेरा प्रयास रहेगा कि समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से मीडिया के माध्यम से उठाया जाए और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाए।”_
फेडरेशन ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. मलिकराम के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में संगठन की मीडिया गतिविधियां और अधिक प्रभावी, संगठित व परिणाम केंद्रित होंगी।
=======


