Explore

Search

October 30, 2026 3:22 pm

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

बडनगर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही इंगोरिया क्षेत्र के प्रशासन की आंख में धूल झोंकने वाले सबसे बड़े शराब तस्कर राहुल पिता लाल सिंह धरन खेड़ी पर 34 (2) का प्रकरण दर्ज 425000 कीमत की शराब का बड़ा जखीरा पुलिस ने पकड़ा एक कार जप्त आबकारी पुलिस को देखकर आरोपी फरार हुआ राहुल ने दो अलग-अलग स्थान कार और जर्जर स्कूल की बिल्डिंग में छुपा रखी थी शराब कई शराब तस्करों से जुड़े राहुल के तार

आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान

आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान
आने वाले कल को आसान बनाने के वादे के साथ नई ब्रांड पहचान पेश की
कंपनी की टैगलाइन- ‘हर कल आसान’ भारतीय ग्राहकों के लिए जीवन बीमा को सरल, पारदर्शी, लचीला और आसान बनाने के ब्रांड के वादे को रेखांकित करती है
मुंबई, अक्टूबर, 2026: आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (जिसे पहले आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) ने आज अपनी नई ब्रांड पहचान और टैगलाइन- ‘हर कल आसान’ की घोषणा की।
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड के मार्केटिंग, डिजिटल और बैंकेश्योरेंस प्रमुख, श्री श्रीनिवास बालासुब्रमण्यन ने नई ब्रांड पहचान और टैगलाइन के बारे में कहा, “आईसीआईसीआई नाम देश के लाखों लोगों के जीवन में भरोसे, मज़बूती और वित्तीय पहुँच के प्रतीक के तौर पर विशेष स्थान रखता है। पिछले 25 साल में, हमें 20 करोड़ से ज़्यादा भारतीयों के सपनों और भविष्य को सुरक्षित करने में मदद करने का सौभाग्य मिला है। इस सफर के दौरान, हमने भारत की शानदार तरक्की और लोगों की उम्मीदों में आए बड़े बदलाव देखे हैं।“
उन्होंने कहा, “आज की तेज़-रफ्तार दुनिया में जटिलता और अनिश्चितता बढ़ गई है। करियर के बदलते मार्ग, बदलते पारिवारिक ढाँचे, लंबी जीवन अवधि और बदलती वित्तीय प्राथमिकताओं के मद्देनज़र दीर्घकालिक योजना पहले से कहीं ज़्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है। इन अनिश्चितताओं से निपटने में जीवन बीमा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन जहाँ तक वित्तीय भविष्य का सवाल है उसे सुरक्षित करने का अनुभव पारंपरिक रूप से अक्सर जटिल माना जाता रहा है।“
उन्होंने कहा, “आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस का मानना ​​है कि आने वाले कल की तैयारी से स्पष्टता, आत्मविश्वास और मन की शांति मिले, न कि जीवन की जटिलताएँ बढ़े। हमारी नई ब्रांड पहचान सिर्फ नाम बदलने तक सीमित नहीं है। यह वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के अनुभव को सरल, पारदर्शी, लचीला और आसान बनाने से जुड़े हमारे वादे को स्पष्ट करती है। अपनी 25 साल की मज़बूत बुनियाद पर आगे बढ़ते हुए, हम ग्राहकों के लिए अपने महत्व को और बढ़ाएँगे, उद्योग में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करेंगे और वर्ष 2047 तक सभी के लिए बीमा’ के राष्ट्रीय लक्ष्य में सक्रिय रूप से योगदान देंगे।“
कंपनी नए ब्रांड वादे के साथ, जीवन बीमा से जुड़े संवाद को सिर्फ संभावित खतरों से सुरक्षा तक सीमित न रखकर, लोगों को आसानी और सुविधा के साथ अपने भविष्य के बारे में बेहतर जानकारी और आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेने में सक्षम बनाना चाहती है, ताकि सभी संबद्ध पक्षों के लिए ‘हर कल आसान’ हो।

Mp Bulletin
Author: Mp Bulletin

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy