Explore

Search

July 15, 2025 3:13 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सांदीपनी आश्रम में की भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना,भगवानश्री कृष्ण भक्ति में डूबे मुख्यमंत्री डॉ यादव, गाया भजन देखे वीडियो…

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सांदीपनी आश्रम में की भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना
—–
भगवानश्री कृष्ण भक्ति में डूबे मुख्यमंत्री डॉ यादव, गाया भजन
—-
पुलिस बैंड द्वारा दी गई सुमधुर कृष्ण भजनों की प्रस्तुति
—–
पुलिस बैंड के प्रत्येक जवान को प्रोत्साहन स्वरूप 10-10 हजार रुपए देने की घोषणा
—–

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उज्जैन में भगवान श्री कृष्ण की शिक्षास्थली सांदीपनी आश्रम पहुंचकर यहां सपत्नीक भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना और अभिषेक किया और कृष्ण जन्मोत्सव पर आयोजित महाआरती में भी शामिल हुएं। विधिवत पूजा अर्चना आश्रम के पुजारी पंडित श्री रूपम व्यास द्वारा कराया गया। आश्रम में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना में मुख्यमंत्री डॉ यादव ऐसे डूबे की “छोटी छोटी गैय्या, छोटे छोटे ग्वाल” भजन गाया। सांदीपनी आश्रम में पुलिस बैंड द्वारा सुमधुर कृष्ण भजनों की भी प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिस बैंड की प्रस्तुति का अवलोकन किया और प्रोत्साहन स्वरूप बैंड के प्रत्येक जवान को 10 -10 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सांदीपनी आश्रम में स्थित भगवान शिव और बैकुंठ धाम मंदिर में भी दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बालयोगी श्री उमेशनाथ नाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें।

उज्जैन में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप पूरे प्रदेश के साथ उज्जैन में भी कृष्ण जन्मोत्सव पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उज्जैन के प्रमुख गोपाल मंदिर, इस्कॉन मंदिर, श्री कृष्ण मित्रविंदा मंदिर, सांदीपनी आश्रम सहित अन्य भगवान कृष्ण के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। प्रमुख मंदिरों में मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा श्री कृष्णा पर्व के तहत श्री कृष्ण कला की अभिव्यक्तियां थीम पर लोकप्रिय कलाकरों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उज्जैन के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी भगवान श्री कृष्ण की जीवन से जुड़े प्रसंग और दर्शन पर परिसंवाद के कार्यक्रम आयोजित हुए। सांदीपनी आश्रम में आयोजित श्री कृष्ण पर्व में सुप्रसिद्ध भजन गायिका इशिता विश्वकर्मा और साथी कलाकारों द्वारा एक बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी।

0000

Mp Bulletin
Author: Mp Bulletin

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy