Explore

Search

October 17, 2026 5:21 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

बडनगर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही इंगोरिया क्षेत्र के प्रशासन की आंख में धूल झोंकने वाले सबसे बड़े शराब तस्कर राहुल पिता लाल सिंह धरन खेड़ी पर 34 (2) का प्रकरण दर्ज 425000 कीमत की शराब का बड़ा जखीरा पुलिस ने पकड़ा एक कार जप्त आबकारी पुलिस को देखकर आरोपी फरार हुआ राहुल ने दो अलग-अलग स्थान कार और जर्जर स्कूल की बिल्डिंग में छुपा रखी थी शराब कई शराब तस्करों से जुड़े राहुल के तार

‘इंडिया के टॉप 1%’ में पहुँचे मध्य प्रदेश के वायरल सेंसेशन ‘बिट्टू तबाही’

प्रदेश का नाम किया रोशन; अनिल कपूर बोले, “आप सच में हमारे मिस्टर इंडिया हो”

मध्य प्रदेश, अक्टूबर, 2026: नदियों और घाटों की सफाई के लिए मशहूर मध्य प्रदेश के 21 वर्षीय ‘बिट्टू तबाही’ इस वीकेंड स्टार प्लस के ‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’ के मिस्टर इंडिया स्पेशल एपिसोड में नज़र आएँगे। दूसरों के लिए मिसाल बन चुके बिट्टू से मिलकर पर्दे के असली मिस्टर इंडिया, अनिल कपूर भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। अनिल ने कहा, “इनका मैं फैन हूब =। ये तो बहुत बड़े आइकॉन हैं, बिट्टू तबाही।”
बातचीत के दौरान बिट्टू ने बताया कि वे अब तक छह राज्यों का सफर कर चुके हैं और दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में करीब 4,000 किलो कचरा हटा चुके हैं। इस काम के दौरान उन्हें त्वचा संबंधी संक्रमण भी हुए और आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने सफाई की अपनी मुहिम जारी रखी।
बिट्टू के जज़्बे से प्रभावित होकर अनिल ने युवाओं, खासकर जेन ज़ी, से उनके काम के बारे में जानने की अपील की। साथ ही, उन्होंने दर्शकों से बिट्टू की मदद करने का आग्रह करते हुए कहा, “मैं चाहूँगा कि आज इस शो के माध्यम से जितने भी लोग देख रहे हैं, आपकी सहायता करें और आप और नदियाँ और इलाके साफ करें।”
बिट्टू के लिए यह मुलाकात तब और भी खास बन गई, जब अनिल ने उनसे कहा, “आप सच में हमारे मिस्टर इंडिया हो। हम सब आपके साथ हैं।” उनके काम की सराहना करते हुए अनिल ने आगे कहा, “बिट्टू तबाही कमाल कर रहे हैं। ये हमारी नई पीढ़ी है। ये हमारा कल है!”

देखिए ‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’, हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।

Mp Bulletin
Author: Mp Bulletin

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy