Explore

Search

October 17, 2026 4:04 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

बडनगर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही इंगोरिया क्षेत्र के प्रशासन की आंख में धूल झोंकने वाले सबसे बड़े शराब तस्कर राहुल पिता लाल सिंह धरन खेड़ी पर 34 (2) का प्रकरण दर्ज 425000 कीमत की शराब का बड़ा जखीरा पुलिस ने पकड़ा एक कार जप्त आबकारी पुलिस को देखकर आरोपी फरार हुआ राहुल ने दो अलग-अलग स्थान कार और जर्जर स्कूल की बिल्डिंग में छुपा रखी थी शराब कई शराब तस्करों से जुड़े राहुल के तार

आईटीएम ग्लोबल स्कूल, ग्वालियर और शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल, झलारिया की टीम ए बनी इंदौर में आयोजित एसीजी जूनियर एनबीए 3वी3 टूर्नामेंट की विजेता

आईटीएम ग्लोबल स्कूल, ग्वालियर और शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल, झलारिया की टीम ए बनी इंदौर में आयोजित एसीजी जूनियर एनबीए 3वी3 टूर्नामेंट की विजेता
लड़के और लड़कियों की तीन टीमों ने दिसंबर 2026 में होने वाले एसीजी जूनियर एनबीए 3वी3 नेशनल फाइनल्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया

इंदौर, अक्टूबर, 2026: एसीजी जूनियर एनबीए 3वी3 नेशनल टूर्नामेंट का इंदौर लेग रेसकोर्स रोड स्थित बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुआ। यह टूर्नामेंट अंडर-16 लड़कों और लड़कियों की स्कूल टीमों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
हर जोन से लड़कों और लड़कियों की टॉप दो टीमें और दोनों कैटेगरी की एक-एक ऑल-स्टार टीम दिसंबर 2026 में होने वाले एसीजी जूनियर एनबीए 3वी3 नेशनल फाइनल्स टूर्नामेंट में जगह बनाएँगी।
शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल, झलारिया की टीम ए की अंडर-16 गर्ल्स प्लेयर आरना तेंदुलकर और आईटीएम ग्लोबल स्कूल के अंडर-16 बॉएज़ प्लेयर अक्षय खांची को इंदौर लेग में शानदार प्रदर्शन के लिए स्केचर्स एमवीपी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
प्रोग्राम की मुख्य थीम ‘व्हेयर स्टार्स आर बॉर्न’ के तहत 2026 के एडिशन में अंडर-16 कैटेगरी शुरू की गई है। इस बदलाव के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपने खेल को और बेहतर बनाने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) ने एसीजी और बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के साथ मिलकर किया है। स्केचर्स इसका ऑफिशियल किट पार्टनर है।
एसीजी जूनियर एनबीए 3वी3 टूर्नामेंट, इंदौर के विजेता:
अंडर-16 बॉएज़
कैटेगरी
विजेता खिलाड़ी
विजेता टीम
विजेता
राजवीर सिंह, अक्षय खांची, हार्दिक रघुबंशी, मोहम्मद अमान
आईटीएम ग्लोबल स्कूल
फर्स्ट रनर-अप
अभिषेक कुमार, शरद लकवाल, महेंद्र अहिरवार, शुभोदीप पॉल
एनी बेसेंट टीम A
सेकंड रनर-अप
लोकेंद्र सिंह, गौरव सालोद, दर्शन चौधरी, आरव पांडे
एनी बेसेंट स्कूल, टीम B
ऑल-स्टार टीम इंदौर
नयन राठौड़- ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल, नीमच
गौरव सालोद- एनी बेसेंट स्कूल, इंदौर
आरव पांडे- एनी बेसेंट स्कूल, इंदौर
लक्ष्य कुमार साह- एबेनेज़र इंग्लिश स्कूल, देवास

अंडर-16 गर्ल्स
कैटेगरी
विजेता खिलाड़ी
विजेता टीम
विजेता
रेनिशा सांवला, सफिया खान, आरना तेंदुलकर, तुहिना जोशी
शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल, झलारिया, टीम ए
फर्स्ट रनर-अप
आराध्या उपरेती, श्रुति त्रिपाठी, रिद्धिमा अरोड़ा, लावण्या उपरेती
आईटीएम ग्लोबल स्कूल, टीम ए
सेकंड रनर-अप
नव्या मोर, अनीशा गांधी, प्राची गोयल, रोली पांड्या
एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल- टीम जी
ऑल-स्टार टीम इंदौर
पाखी सराफ- न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल, इंदौर
खुशी पुनिया- आर्मी पब्लिक स्कूल, इंदौर
जैस्मिन पटेल- होली क्रॉस हायर सेकेंडरी स्कूल, जबलपुर
रोली पांड्या- द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर

2026 के एसीजी जूनियर एनबीए 3वी3 नेशनल टूर्नामेंट में बॉएज़ और गर्ल्स कैटेगरी में देशभर के स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट भारत के 10 शहरों में आयोजित किया जा रहा है। इनमें अहमदाबाद, इंदौर, कोच्चि, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, प्रयागराज और लुधियाना शामिल हैं। हर जोन के योग्य स्कूलों के लड़कों और लड़कियों की टीमें अपने शहर के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक (link.) पर रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।
एसीजी जूनियर एनबीए प्रोग्राम भारत के युवाओं को बास्केटबॉल के बेसिक स्किल्स और खेल से जुड़े जरूरी मूल्यों से परिचित कराने पर फोकस करता है। पिछले साल के प्रोग्राम में 10 शहरों में 900 स्कूलों के 2,000 लड़कों और लड़कियों की टीमों से जुड़े 8,000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान, 2,700 से ज्यादा मैच खेले गए। एसीजी जूनियर एनबीए प्रोग्राम भारत में एनबीए के व्यापक यूथ डेवलपमेंट फ्रेमवर्क का हिस्सा है। इसमें एनबीए बास्केटबॉल स्कूल भी शामिल है, जो 13 शहरों में 6 से 18 साल के लड़कों और लड़कियों के लिए फीस आधारित ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाता है। इसका संचालन भी इंडिया ऑन ट्रैक करता है।
खिलाड़ी, कोच और परिवार वर्ष 2026 के एसीजी जूनियर एनबीए प्रोग्राम की जानकारी एनबीए के लोकल सोशल मीडिया चैनल्स को फॉलो करके प्राप्त कर सकते हैं। इनमें फेसबुक (Facebook. com/NBAIndia), इंस्टाग्राम (@NBAIndia), यूट्यूब (YouTube. com/@NBAIndiaOfficial) और एक्स (@NBAIndia) शामिल हैं। भारत में फैन्स लेटेस्ट न्यूज, अपडेट्स, स्कोर्स, स्टैट्स, शेड्यूल्स, वीडियो और दूसरी जानकारी के लिए एनबीए ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

Mp Bulletin
Author: Mp Bulletin

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy